गर्मियों में पेट को ठंडा रखने और लू से बचने के लिए रोज़ाना पिएं 2023

गर्मियों में पेट को ठंडा रखने और लू से बचने के लिए रोज़ाना पिएं शिकंजी

1/ 5डिहाइड्रेशन से बचाती है शिकंजी
डिहाइड्रेशन से बचाती है शिकंजी

गर्मियों में पानी की कमी से थकान, चक्कर, सन स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। शिकंजी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह आपकी त्वचा में भी नमी बनाए रखती है। इसमें नींबू की मौजूदगी शरीर में कम हो रहे पानी की आपूर्ति करता है।

2/ 5वज़न घटाने में मददगार
वज़न घटाने में मददगार

शिकंजी पीने से वजन कंट्रोल में रहता है और एक्स्ट्रा फैट कम होता है। क्योंकि इसे बनाने में नींबू का इस्तेमाल होता है और विटामिन सी चर्बी को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को डिटॉक्स भी करता है। गर्मियों में रोजाना सेवन से वजन आसानी से घटाया जा सकता है।

3/ 5शिकंजी दिलाता है कब्ज़ से राहत
शिकंजी दिलाता है कब्ज़ से राहत

शिकंजी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। नींबू में मौजूद विटामिन सी कब्ज़ और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

4/ 5इम्यूनिटी बढ़ाती है शिकंजी
इम्यूनिटी बढ़ाती है शिकंजी

शिकंजी को एक इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। शिकंजी मे विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम की क्षमता बढ़ाता है। शिकंजी के एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देते है। जिससे आपको पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।

5/ 5पाचन सुधारता है शिकजी
पाचन सुधारता है शिकजी

पाचन में दिक्कत है तो रोज़ाना शिकंजी पीना शुरू करें। शिकंजी में शामिल नींबू पाचन सुधारता है। नींबू के साथ इसमें शामिल पुदीना, जीरा पाउडर भी खाना पचाने में बहुत मददगार होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *