तारक मेहता की बबीता जी का ये हाल? जेठालाल के लिए इनता कुछ…

Table of Contents

‘तारक मेहता..’ की बबीता जी का क्या हुआ ये हाल? मिट्टी से लिपटी आईं नजर, यूजर बोले- ‘जेठालाल के लिए इनता कुछ…’

Photo Credit - Munmun Dutta Instagram Photo Screenshot

एक्टिंग के अलावा मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती हैं। फैंस भी मुनमुन की लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फैंन फॉलोइंग के मामाले में वह बड़ी स्टार्स को टक्कर देती हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। मुनमुन ने शो में अपने किरदार से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। एक्टिंग के अलावा मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

वह आए दिन अपनी खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती हैं। वहीं फैंस भी मुनमुन की लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं फैंन फॉलोइंग के मामाले में वह बड़ी स्टार्स तक को टक्कर देती हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस उपर से नीचे तक मिट्टी से लिपटी नजर आईं।

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में वह ‘मड बाथ’ का मजा लेती नजर आ रही हैं। दरअसल, ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि साल 2017 की हैं जिन्हें मुनमुन ने अब शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी ‘मड बाथ’ की तीन फोटोज शेयर की हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मुनमुन समुद्र किनारे मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं वह उनके पूरे शरीर पर मिट्टी का लेप लगाते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही एक्ट्रेस से ये भी बताया कि फोटोज 2017 में उनके जॉर्डन ट्रिप की हैं। मुनमुन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘डेड सी और उसका सेहतमंद मड बाथ। जॉर्डन 2017…’।

मुनमुन दत्ता की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इन फोटोज को चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर कमेंट्स करते हुए फैंस हमेशा की तरह ही मिले जुले कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जेठा के लिए इनता कुछ।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘इस बार राज ने कमेंट नहीं किया। वहीं कई यूजर हार्ट, फायर जैसे इमोजी बनाकर इन फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *