स्वास्थ्य मंत्रालय: भारत में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज 2023

देश में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, 18 राज्यों में 50 हजार से भी कम हैं नए मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय |

देश में कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के 1 लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाले 8 राज्य हैं। 10 राज्यों में 50000 से10000 के बीच सक्रिय मामलों हैं। 50000 से कम कोरोना के सक्रिय मामलों वाले 18 राज्य हैं।

 देश में कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 3 मई को रिकवरी रेट 81.7 फीसद थी, जो अब बढ़कर 85.6 फीसद हो गई है। पिछले 24 घंटों में 4,22,436 कोरोना के मामले रिकवर किए गए हैं, जो देश के लिए सबसे अधिक है। कोरोना की रिकवरी में एक स्पष्ट सकारात्मक रुझान देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना के 1 लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाले 8 राज्य हैं। 10 राज्यों में 50,000 से1,00,00 के बीच सक्रिय मामलों हैं। 50,000 से कम कोरोना के सक्रिय मामलों वाले 18 राज्य हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में 99,651 मामलो रिकवर किए गए हैं। हम रिकवरी में क्लियर पॉजिटिव ट्रेंड नोट कर रहे हैं और सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है। केवल 8 राज्य ही ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 26 राज्य ऐसे हैं जहां रिकवरी प्रतिदिन रिपोर्ट होने वाले मामलों से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *