सरकार के बाद अब संगठन में बदलाव की तैयारी, रविशंकर प्रसाद और जावडेकर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व प्रकाश जावडेकर को जल्द ही भाजपा संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। जानें दोनों नेताओं को संगठन में कौन सा पद दिया जा सकता है और क्या है भारतीय जनता पार्टी की रणनीति…
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में व्यापक फेरबदल के बाद अब भाजपा संगठन में भी बदलाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बाद में सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया।