05 जून 2023 विश्व पर्यावरण दिवस, आइए हम सब मिलकर एक सुंदर और स्वच्छ विश्व का निर्माण करें |

आइए हम सब मिलकर आज यह शपथ लेते हैं कि हम अपने जीवन में कम से कम पांच वृक्ष लगाएं और दूसरों को भी वृक्षारोपण के लिए जागरूक करेंगे | ज्यादातर गांव के लोगों को पेड़ पौधे के लाभ के बारे में सही जानकारी देकर उसे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करवाएं, जिससे प्राकृतिक सुरक्षा बनी रहे |
पेड़ पौधे खुद लगाएं भी और अपने बच्चों को भी पेड़ पौधों को लगाने के लिए प्रेरित करें | जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे | आप नीम, बरगद, पीपल, आंवला आदि का भी पेड़ लगा सकते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन हमें मिलती रहे | अगर प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में अगर पांच पेड़ पौधे भी लगाता है तो भी प्रकृति का संतुलन बना रहेगा |
पेड़ पौधे लगाने से हमें बहुत सारे लाभ मिलते हैं जैसे: लकड़ी, फल, फूल इत्यादि
तो आइए आज हम यह शपथ लेते हैं कि हम अपने जीवन में कम से कम चार पांच पेड़ पौधे जरूर लगाएंगे, और अपने बच्चों को भी पेड़ पौधे से मिलने वाले लाभ के बारे में बताएंगे, और उससे भी पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे | अगर प्राकृतिक सुरक्षित रहेगा तभी सभी मनुष्य सुरक्षित रहेंगे | नहीं तो वह दिन दूर नहीं जिस दिन पूरे पृथ्वी का विनाश हो जाएगा |
इसमें सरकार के साथ-साथ, बड़े-बड़े पूंजीपतियों को भी प्राकृतिक सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए | अगर वह खुद पेड़ पौधे लगा नहीं सकते तो किसान भाइयों को पेड़ पौधे लगाने के लिए बोले, और उसके बदले में उसे किसान भाइयों को प्रोत्साहित राशि के रूप में उसे हेल्प कर दें | ताकि उसकी मदद भी हो जाए और प्राकृतिक भी सुरक्षित रह पाए |
हम सब जानते हैं कि विश्व का पर्यावरण संतुलन बनाने में किसान पुरुषों एवं महिलाओं का सबसे अधिक योगदान हो सकता है, इसलिए आइए हम सब मिलकर पर्यावरण संतुलन बनाने में तथा एक सुंदर और स्वच्छ विश्व बनाने में अपना योगदान दें |