BSEB Class 12 Compartment Exams 2022: 25 अप्रैल से 2023
BSEB Class 12 Compartment Exams 2022: 25 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम

- नई दिल्ली। BSEB Class 12 Compartment Exams 2022: बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है।
- यह परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी और 4 मई, 2022 को समाप्त होंगी।
- शेड्यूल के अनुसार, विज्ञान, कला, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
- इसके तहत पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं इंजी. एमबी उर्दू और एमबी मैथिली का आयोजन दोपहर 1.45 से दोपहर 3.30 बजे तक किया जाएगा। बोर्ड परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 15 मिनट का ‘कूल ऑफ’ समय देगा।
- यह समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने और उनका विश्लेषण करने के लिए दिया जाएगा। इस दौरान स्टूडेंट्स को किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं लिखने का मौका दिया जाएगा।
- इसके अलावा, BSEB बीएसईबी ने कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि भी आगे बढ़ा दिया है। अब इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 9 अप्रैल, 2022 तक है।