Congress News & कांग्रेस समाचार: प्रियंका गांधी ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’

प्रियंका गांधी ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन के जरिए महिला सशक्तीकरण का संदेश देगी कांग्रेस, विजेता को मिलेगी स्कूटी

कांग्रेस 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन के जरिए महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रही है।

लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी 26 दिसंबर को राजधानी और झांसी में महिलाओं के लिए इसी नाम से मैराथन का आयोजन करेगी। इससे पहले कांग्रेस ने 19 दिसंबर को मेरठ में मैराथन का आयोजन किया था।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए काग्रेस पार्टी प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी 26 दिसंबर को राजधानी और झांसी में महिलाओं के लिए इसी नाम से मैराथन का आयोजन करेगी। इससे पहले कांग्रेस ने 19 दिसंबर को मेरठ में मैराथन का आयोजन किया था। कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वादों की बरसात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *