- एक लड़का बस में बैठी एक लड़की को घूरकर देख रहा था।
लड़की: तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
लड़का: है, इसीलिए तो देख रहा हूं।
लड़की: तो क्यों देख रहे हो?
लड़का: मेरी बहन को भाभी चाहिए।

2. एक गांव का लड़का जो दिल्ली नौकरी करने गया,
अपने गांव वापस आया और अपने दोस्तों से बोला:
पता है जितनी भीड़ दिल्ली;वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां गांव में तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।
3. मास्टर-पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू-मैं तो खूब पढाई करता हूँ, कुछ भी पूछ लो
मास्टर-बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू-मिस्त्री ने
मास्टर-अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू-ठेकेदार ने बनवाया होगा
4. आजकल की लड़कियां अगर गंगा स्नान करने चली जाएं…
तो पहले फोटो खींचकर स्टेटस अपडेट करेंगी।
bathing @ गंगा।
feeling #पवित्र।
5. अमीर आदमी: मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, फार्महाउस है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी: मेरे पास एक बेटा है। जिसकी गर्ल-फ्रेंड तेरी बेटी है।