Mouni Roy ने ताजमहल के सामने दिया पोज, फैंस बोले दो खूबसूरत चीजें एक ही फ्रेम में |

टीवी इंडस्ट्री में धूम मचाकर बॉलीवुड पहुंचने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने स्टाइल और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। मौनी सोशलि मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

मौनी रॉय आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच मौनी ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

हाल ही में मौनी रॉय ताजमहल घूमने गईं थीं। इस दौरान उन्होंने ताजमहल के सामने अपना ग्लैमरस अंदाज दिखते हुए फोटोशूट कराया।

इस दौरान मौनी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है जिसपर ऑरेंज कलर का फूल बना हुआ है।

मौनी रॉय की इन तस्वीरों को अबतक 5 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।