Ram Navami 2022: चमक जाएगी आपकी किस्मत 2023

Ram Navami 2022: चैत्र मास की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
- यह पर्व हिंदू धर्म के लिए काफी खास है। क्योंकि राम नवमी के दिन ही भगवान श्री राम ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर पर जन्म लिया था।
- इस बार यह पर्व 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन देशभर में श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
- विभिन्न धार्मिक जगहों में अनुष्ठान होने के साथ-साथ घरों में विधिवत तरीके से भगवान राम की पूजा की जाती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवमी के दिन कुछ उपाय करके जातक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पा सकता है। जानिए राम नवमी के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।
- राम नवमी का शुभ मुहूर्त
राम नवमी तिथि- 10 अप्रैल 2022, रविवार
नवमी तिथि आरंभ –10 अप्रैल सुबह 01.32 बजे से शुरू
नवमी तिथि समापन –11 अप्रैल सुबह 03.15 बजे
श्री राम जी की पूजा का शुभ मुहूर्त -10 अप्रैल सुबह 11.10 बजे से 01.32 बजे तक