Weather Alert: बढ़ेगा तापमान, बुजुर्ग व बीमार आने वाले दिनों में रहें सतर्क 2023

Weather Alert: बढ़ेगा तापमान, बुजुर्ग व बीमार आने वाले दिनों में रहें सतर्क 2023

Weather Alert: बढ़ेगा तापमान, बुजुर्ग व बीमार आने वाले दिनों में रहें सतर्क 

  • गया जिले का मौसम इन दिनों गर्म पछुआ हवा के साथ अधिकतम तापमान बढ़ाए हुए है।
  • गुरुवार को तेज धूप के बीच बढ़े हुए तापमान ने राहगीरों, फुटपाथी दुकानदारों को परेशान किया।
  • जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
  • मौसम की मौजूदा स्थिति और संख्यात्मक माडल विश्लेषण के अनुसार शुष्क पश्चिमी हवाओं का प्रभाव राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। इसके परिणाम स्वरूप दक्षिणी क्षेत्र गया में लू की स्थिति बनती दिख रही है।
  • मौसम विज्ञानी डा. जाकिर हुसैन ने कहा कि दोपहर के समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है।

  • जिले में 9 अप्रैल के बाद कुछ हिस्सों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • तापमान, हवा और नमी के संयुक्त प्रभाव से मानव शरीर द्वारा महसूस किया गया तापमान रिकार्ड हुए तापमान से भी अधिक हो सकता है।
  • इससे हीट स्ट्रेस या हीट स्ट्रोक की स्थिति पैदा हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *